Bokaro News : पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bokaro News : गोमिया पंचायत के भदवाखेत में पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने खाली बरतन लेकर गोमिया-साड़म मुख्य सड़क को दो घंटे जाम रखा.

गोमिया. गोमिया पंचायत के भदवाखेत में पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने खाली बरतन लेकर गोमिया-साड़म मुख्य सड़क को दो घंटे जाम रखा. ग्रामीणों का कहना था कि भदवा खेत में गोमिया पानी टंकी से पाइप लाइन नहीं बिछायी गयी है. मोहल्ले में चापाकल खराब पड़े हैं और पेयजल का कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्राचार भी किया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. कहा कि (सिंगली टोला) के ललन यादव के घर से महेश रविदास (भदवा खेत) के घर तक पानी के पाइप लाइन का विस्तार किया जाये, तो समस्या का समाधान हो सकता है. इस बारे में गोमिया के मुखिया बलराम रजक व झामुमो नेता अमित पासवान और ओमप्रकाश रविदास ने गोमिया विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेद्य मंत्री योगेंद्र प्रसाद से फोन पर बात की. मंत्री ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जायेगा. इसके बाद जाम हटा. ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग सोमवार को मंत्री से मिलेंगे और समस्या से अवगत करायेंगे. मौके पर मो असलम, गीता देवी, सरिता देवी, महेश राम, सचिन पासवान, रवि रविदास, अंजू देवी,राजू रविदास, गणेश पासवान, लीला देवी, उर्मिला देवी, फूलवंती देवी, पूजा देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >