केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से मिले विहंगम योग के प्रचारक

विहंगम योग के प्रचारक अखिलेश महतो ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम आने का निमंत्रण दिया।

वरीय संवाददाता, बोकारो

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से उनके नयी दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर विहंगम योग के प्रचारक अखिलेश महतो ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्हें स्वर्वेद महामंदिर धाम, वाराणसी के पावन दर्शन किया सादर आमंत्रित किया गया. स्वर्वेद महाग्रंथ के आध्यात्मिक व मानवीय संदेशों पर चर्चा हुई. श्री रेड्डी ने अत्यंत रुचि, श्रद्धा व आत्मीयता के साथ स्वर्वेद के संदेशों को हृदयंगम किया. स्वर्वेद महामंदिर धाम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. श्री रेड्डी ने आश्वस्त करते हुए कहा : वे स्वर्वेद महामंदिर धाम, वाराणसी के दर्शन के अवश्य आयेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >