Bokaro News : बेमौसम बारिश से खेती बर्बाद, हरी सब्जियों के दाम बढ़े

Bokaro News : लगातार बेमौसम बरसात से सब्जियों की खेती बर्बाद हुई और इसके कारण हरी सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं.

लगातार बेमौसम बरसात के कारण सब्जियों की खेती बर्बाद हुई और इसके कारण हरी सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं. इसका असर आमलोगों की जेब पर पड़ रहा है. एक सप्ताह में हरी सब्जियों के दाम प्रतिकिलो 10 से 12 रुपये बढ़े हैं. बरसात के कारण सब्जियाें की खेती बर्बाद हुई तो थोक मंडी से लेकर खुदरा बाजार तक सब्जियों के दाम में इजाफा हो गया है. बोकारो के बाजारों में अधिकतर हरी सब्जियां गोला, पेटरवार, कसमार, राधागांव, चास सहित आसपास के क्षेत्रों से आती हैं.

खुदरा बाजार में हरी सब्जियों की कीमतें ऐसी बढ़ी

टमाटर 30- 32 10-15

करेला 45-50 20- 25

शिमला मिर्च 80- 90 70-75

भिंडी 50- 55 40-45

कद्दू 25-30 20-22

फूलगोभी 30-35 20-25

बंधा गोभी 30-35 17-20

गाजर 20-22 15-18

ककड़ी 100-110 70-80

खीरा 40-45 30-35

किसान चिंतित, मेहनत पर फिरा पानी

लगातार चार दिनों की तेज बारिश और आंधी ने सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. क्षेत्र के आमुरामू खिराबेड़ा, ओलगाड़ा, काशीझरिया, सोनाबाद, गोपालपुर, कुरमा, जेरका, चाकुलिया, मिर्धा सहित कई गांवों के किसानों की तैयार फसल पानी में डूब कर खराब हो गयी है. किसानों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सब्जियों की खेती आय का मुख्य साधन होती है, लेकिन बेमौसम बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया है. किसान हेमलाल महतो, रोहिणी प्रसाद महतो, मुकुंद महतो, शांतिराम महतो, धरनीधर महतो, मानपुर महतो, प्रफुल्ल महतो, उमा पद महतो, कणिलाल महतो आदि ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से हरी सब्जियाें के पौधे सड़ने लगे हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है. हालांकि को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन नुकसान की भरपाई मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >