‘अंकल, मतदान जरूर करें, इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी’

गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के स्वांग वन बी स्थित अपने पिता की चाय दुकान पर खड़ी होकर एक छात्रा प्रतिदिन लोगों से मतदान करने की अपील करती है.

-अपने पिता की चाय दुकान से मतदाताओं को संदेश दे रही हाइस्कूल की छात्रा ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के स्वांग वन बी स्थित अपने पिता की चाय दुकान पर खड़ी होकर एक छात्रा प्रतिदिन लोगों से मतदान करने की अपील करती है. चाय दुकान चलाने वाले राजेश गुप्ता के पास खड़ी इस छात्रा के हाथों में तख्ती होती है. इस पर लिखा है- अंकल मतदान जरूर करेंगे. मतदान करना हम सभी का अधिकार है. मतदान से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी. आओ हम सब मिलकर काम करें, सबसे पहले मतदान करें. बच्ची नेहरू स्मारक उवि स्वांग गोमिया की छात्रा है. बालिका दुकान पर आने वाले ग्राहकों में जागरूकता लाने का हरसंभव कोशिश कर रही है. लोग उसके कार्य की काफी सराहना रक रहे हैं. बताते चलें कि गोमिया प्रखंड में 25 मई को संसदीय चुनाव होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >