BOKARO NEWS : दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे बेरमो के दो विद्यार्थी

दिल्ली में होने वाले आगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए केबी कॉलेज बेरमो के विद्यार्थी जागृति कुमारी व प्रथम कुमार का चयन किया गया है.

कथारा. दिल्ली में होने वाले आगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए केबी कॉलेज बेरमो के विद्यार्थी जागृति कुमारी व प्रथम कुमार का चयन किया गया है. मौलाना मजहरुल हक यूनिवर्सिटी पटना में आयोजित दो दिवसीय (14 एवं 15 सितंबर) राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में इनका चयन हुआ है. यह जानकारी देते हुए कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि शिविर में बीबीएमकेयू धनबाद के विभिन्न कॉलेजों से छह एनएसएस विद्यार्थियों ने भाग लिया था. इसमें केबी कॉलेज बेरमो के दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इन्हें यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह, समन्वयक डॉ मासुफ अहमद सहित केबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण व अन्य ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >