Bokaro News : सड़क दुर्घटना में दो चालकों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Bokaro News : चरगी घाटी के निकट हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो वाहन चालकों की मौत हो गयी.

पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चरगी घाटी के निकट हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो वाहन चालकों की मौत हो गयी. एक ऑटो में सवार दो बच्ची सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना बुधवार दिन करीब तीन बजे की है. मृतकाें में ऑटो चालक गोला थाना क्षेत्र के सोसो खुर्द निवासी कजरू करमाली (40 वर्ष) और मिनी ट्रक का चालक बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत गोपीचक गांव निवासी कुंदन कुमार (35 वर्ष) शामिल हैं. घायलों में बुंडू रांची निवासी मिस्टी कुमारी (तीन वर्ष), चिंता देवी (32 वर्ष), सिद्धि कुशवाहा (नौ वर्ष), नगड़ी रांची निवासी राजू कुमार (18 वर्ष), देवंती देवी (35 वर्ष) तथा बकसीडीह सिकीदिरी निवासी सीमा कुमारी (18 वर्ष) शामिल हैं. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार और संत उपेल हॉस्पिटल पेटरवार में चल रहा है. मिस्टी कुमारी को नाजुक हालत को देखते हुए रांची रेफर किया गया है. टेंपो में सवार सभी घायल पेटरवार के चरगी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे.

लोगों ने किया रोड जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर ऑटो चालक का शव सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया. बाद में बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे. रामगढ़ के विधायक ममता देवी भी घटनास्थल पहुंची. वार्ता के बाद शाम सवा छह बजे जाम हटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >