Bokaro News : दो बाइकों में टक्कर, दोनों चालक घायल

Bokaro News : रामगढ़ के गिद्दी और गोमिया के निवासी हैं घायल

Bokaro News : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग डीएवी और अतिथि गृह के समीप गोमिया-बेरमो मुख्य पथ पर मंगलवार की शाम करीब छह बजे दो बाइक सवार आपस में टकरा गये. घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. कथारा से गोमिया की ओर जा रहे रामगढ़ के गिद्दी निवासी लालेश्वर महतो की बाइक गोमिया से कथारा की ओर जा रहे गोमिया पुराना सिनेमा हाल निवासी उमेश कुमार की बाइक से टकरा गयी. दोनों बाइक टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक की टंकी फट गयी. अबाटांड़ ग्राम निवासी होमगार्ड मंटू यादव ने अन्य साथियों के सहयोग से दोनों घायलों को टेंपो से गोमिया अस्पताल में भर्ती कराया. घायल दोनों की स्थिति काफी गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. सूचना पर घटनास्थल पहुंची गोमिया पुलिस ने घटना की जानकारी दी और दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >