Bokaro News : बोकारो-दिल्ली के दो बदमाश गिरफ्तार, विश्नोई गैंग से जुड़े होने का शक

Bokaro News : पुलिस ने हथियार के साथ अंतरराज्यीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनका संबंध बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है.

बंजरिया (पूचं)/बोकारो. पुलिस ने हथियार के साथ अंतरराज्यीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बंजरिया थाने के अंबिका नगर नहर से चैलाहां जाने वाले मार्ग पर चांटी माई मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट से शुक्रवार को देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई है. उनका संबंध बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है. बदमाशों में अनूप कुमार महतो झारखंड के बोकारो के कसमार थाने के पूर्णाडीह का रहनेवाला है. प्रशांत सिंह लखनऊ के गोमतीनगर व वर्तमान पता दिल्ली दक्षिणी के नइब सराय का निवासी है. उनके पास से पुलिस कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है. दोनों बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने अपने साथियों के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. अन्य साथी गाड़ी से भागने में सफल रहे.

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गिरफ्तारी से बड़ी घटना टल गई. प्रशांत सिंह के विरुद्ध दिल्ली में लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. इस मामले में वह तिहाड़ जेल भी जा चुका है. जेल में उसका संपर्क बिश्नोई गैंग से हुआ. प्रशांत का बिश्नोई गैंग से पूर्व में जुड़े होने की जानकारी मिली है. इसका सत्यापन किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासा हुए है. अनूप व फरार अन्य साथियों के बारे में भी जानकारियां खंगाली जा रही हैं. छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, दारोगा कामेश्वर सिंह, प्रशिक्षु दारोगा सोनेलाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

कसमार थाना सहित बोकारो में एक भी मामला दर्ज नहीं

बजरिया में गिरफ्तार अनूप कुमार महतो का पैतृक निवास का समर्थन क्षेत्र के पूर्णापानी में है. कसमार थाना सहित बोकारो के किसी भी थाना में अनूप कुमार महतो पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. कसमार थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि कसमार थाना में अनूप नाम के युवक पर कोई मामला दर्ज नहीं है. पूर्णपाणी गांव के ग्रामीणों के अनुसार अनुप अपराधिक प्रवृत्ति का नहीं है. फिलहाल गांव में नहीं है. कहां है. इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है. चार पांच दिन से गांव में नहीं है. वह खेती किसानी का काम करता है. इधर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि अनूप कुमार महतो नाम का कोई वांछित अपराधी बोकारो जिले में नहीं है. दूसरी जगह की पुलिस भी इस संबंध में बोकारो पुलिस से जानकारी के लिए किसी तरह का संपर्क नहीं किया है. यदि ऐसा कोई मामला है, तो जानकारी मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है.

रंजीत कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >