पूर्व विधायक ने दी सूचना, पर पकड़े नहीं सके अवैध कोयला लदे ट्रक

पूर्व विधायक ने दी सूचना, पर पकड़े नहीं सके अवैध कोयला लदे ट्रक

बोकारो थर्मल. शनिवार की रात को अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को डोमाबेड़ा से बिष्णुगढ़ के रास्ते तस्करों द्वारा ले जाया गया. इसकी जानकारी गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह को मिली तो उन्होंने बोकारो पुलिस को सूचना दी. लेकिन हजारीबाग जिला होने के कारण अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ा नहीं जा सका. जानकारी के अनुसार चुनाव समाप्त होने के बाद बोकारो और हजारीबाग जिला की सीमा से होकर कोयला का अवैध धंधा शुरू हो गया है. हजारीबाग जिला अंतर्गत बिष्णुगढ़ थाना के डोमाबेड़ा, पिपरा स्थित अवैध डीपुओं में सीसीएल की कोलियरियों से चोरी किया गया कोयला जमा किया जा रहा. रात में इस कोयला को ट्रकों में लाद कर डिहरी की मंडियों में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >