Bokaro News : त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

Bokaro News :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बोकारो थर्मल शाखा में रविवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया.

बोकारो थर्मल. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बोकारो थर्मल शाखा में रविवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया. डीवीडी के जीएम ओएंडएम मृत्युंजय प्रसाद, डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर, संस्थान की बीके कमला, डॉ संगीता रानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. झंडारोहण कर सभी ने एक-दूसरे को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी. इस अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने नृत्य, गीत सहित कविताओं की प्रस्तुती दी. वक्ताओं ने महाशिवरात्रि का महत्व समझाते हुए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया. कहा कि अपने जीवन से बुराइयों का त्याग करें, वाणी में मिठास घोलें और सच्चे मन से लोगों की सेवा करें. डॉ संगीता रानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >