चास. सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे आये तेज आंधी व पानी के कारण चास जोधाडीह मोड़ स्थित सब्जी मार्केट के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया. पेड़ के गिरने से आसपास के छह बिजली के पोल भी टूट गये. पेड़ और पोल के नीचे कई लोगों की बाइक और कार दबकर क्षतिग्रत हो गयी. बारिश के समय पेड़ और पोल गिरने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. लोग दुकान के अंदर थे. पेड़ गिरने के दौरान उसकी टहनी बिजली तार में फंस गयी. चास जोधाडीह में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता को बंद कर दिया. घटना के बाद बिजली विभाग और वन विभाग के कर्मी पहुंचे और पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया और आवागमन चालू कराया. मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेता पहुंचे और बिजली विभाग के वरीय अधिकारी के बाद कर जल्द जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया . वहीं चास प्रखंड के पुपुनकी गांव के केवट टोला स्थित लगभग डेढ़ सौ पुराना पीपल का पेड़ तेज आंधी के कारण गिर गया. इससे कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव को मिले सरकारी एंबुलेंस भी क्षतिग्रत हो गया .
बिजली आपूर्ति ठप :
पिछले 15 दिनों से लोग अनियमित बिजली आपूर्ति को झेल रहे थे. बिजली विभाग के अनुसार मंगलवार से बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ देर के आंधी-पानी से जोधाडीह मोड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इस घटना को लेकर स्थानीय दुकानदार अपने व्यवसाय को लेकर काफी चिंतित है. जोधाडीह मोड़ के दुकानदार निवारण गोराई, चंदन सिंह, अनूप हलदार, देवाशीष दुबे, प्रदीप सिंह, सुभाष गोराई, शत्रुध्न ,सुरेंद्र सहित अन्य ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की. बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता डी एन साहू ने कहा कि चास के अन्य क्षेत्र में भी पेड़ गिरे है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हो रही है. जोधाडीह मोड़ में हुई आपदा के कारण पोल व तार ज्यादा क्षतिग्रत हुए है. दो दिन के अंदर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
