ट्रांसफार्मर जलने से कॉलोनी व गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

ट्रांसफार्मर जलने से कॉलोनी व गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

कथारा. सीसीएल कथारा कोलियरी चार नंबर कॉलोनी पानी टंकी के निकट दो नंबर बिजली सबस्टेशन में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तकनीकी खराबी के कारण 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया. इसके कारण दो नंबर कॉलोनी, कमल टोला, महली बांध आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. परेशान लोगों ने सबस्टेशन पहुंच कर संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की. कहा कि क्षेत्रीय एवं परियोजना प्रबंधन को एसीसी एवं वेलफेयर बैठकों में कई बार उक्त ट्रांसफार्मर से लिये गये अवैध कनेक्शन कटवाने को कहा गया था. अवैध कनेक्शन के कारण ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत लगी रहती है. एचएमकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष इम्तियाज खान ने क्षेत्र के जीएम से दो नंबर कॉलोनी के कर्मचारियों के लिए अलग से पांच सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया है. परियोजना अभियंता इएण्डएम मोहन कुमार ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर रामगढ़ से मंगवाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >