सीसीएल के कई पीओ व अधिकारियों का स्थानांतरण

सीसीएल के कई पीओ व अधिकारियों का स्थानांतरण

बेरमो. सीसीएल के कई परियोजना पदाधिकारी व मैनेजर स्तर के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इस संबंध में सीसीएल मुख्यालय के डिप्टी मैनेजर (पर्सनल-इइ) विलफ्रेड मानिक लकड़ा ने 22 अगस्त को ऑफिस आर्डर जारी किया है. रजरप्पा ओसी के पीओ यूएम प्रसाद को रजरप्पा एरिया, रजरप्पा एरिया के एएसएम-एक्यूएम रंधीर कुमार सिंह को रजरप्पा प्रोजेक्ट का पीओ, जारंगडीह कोलियरी के पीओ पी गुईन को कथारा एरिया का एसओएम, कथारा एरिया के एसओएम बिनोद कुमार को जारंगडीह का पीओ, ढोरी एरिया के बैद्यनाथ कुमार को रजरप्पा एरिया, रजरप्पा ओसी के मैनेजर आलोक कुमार मल्लिक को अरगड्डा एरिया का एसओ (पीएंडपी), अरगड्डा एरिया के एसओ (पीएंडपी) अमरेंद्र कुमार को रजरप्पा का मैनेजर बनाया गया है. एनके एरिया के राजीव रंजन को बीएंडके एरिया, बीएंडके एरिया के बीसी शुक्ला को एनके एरिया, रजरप्पा ओसी के डिस्पैच ऑफिसर मिथिलेश कुमार को ढोरी एरिया, जारंगडीह के डिस्पैच ऑफिसर अजीत कुमार सिंह को कथारा एरिया, बोकारो कोलियरी के मैनेजर बीपी साहू को बीएंडके एरिया का सेफ्टी एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कारो के मैनेजर जीएन सिंह को बीएंडके एरिया में एल एंड आर डिपार्टमेंट भेजा गया है. एकेके ओसी के ब्लास्टिंग ऑफिसर चिंतामण मांझी को कारो का मैनेजर तथा बोकारो कोलियरी के ब्लास्टिंग ऑफिसर संजय कुमार सिंह काे बोकारो कोलियरी का मैनेजर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >