तीन बाइक टकरायी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

तीन बाइक टकरायी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

गोमिया. आइइएल थाना क्षेत्र में गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य पथ पर राजा राम होटल के समीप सोमवार को तीन बाइक टकरा गयी. एक बाइक में सवार खम्हरा गांव निवासी हीरालाल मांझी (50 वर्ष) और ससबेड़ा मस्जिद मोहल्ला के मुनीर आलम (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों बाइक से दैनिक मजदूरी करने जा रहे थे. विपरीत दिशा से आइइएल निवासी आशीष कुमार बाइक से आ रहा था. एक और बाइक में पिपराडीह के अभिषेक करमाली भी आ रहा था. तीनों बाइक एक-दूसरे से टकरा गयी. घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी गोमिया पहुंचाया गया. सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुष्पा ने बताया कि हीरालाल मांझी व मुनीर आलम को गंभीर चोट लगी है. दोनों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया है. थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि बाइकों को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >