झारखंड के बोकारो में फिर मिला Corona पॉजिटिव मरीज, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरिजों में झारखंज राज्य में अचानक इजाफा देखने को मिला है. एक लोकल समाचार चैनल के माध्यम से खबर आ रही है कि बोकारो में आज फिर एक संदिग्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है, इस तरह झारखंड में अबतक कुल 14 कोरोना मरीज मिले हैं.

बोकारो : कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरिजों में झारखंज राज्य में अचानक इजाफा देखने को मिला है. एक लोकल समाचार चैनल के माध्यम से खबर आ रही है कि बोकारो में आज फिर एक संदिग्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. यह खुलासा देर रात जारी रिपोर्ट में सामने आई है. खबर है कि शख्स चंद्रपुरा के तेलो गांव का रहने वाला है. इस तरह झारखंड में अबतक कुल 14 कोरोना मरीज मिले हैं.

कल ही झारखंड के बोकारो जिला में जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. जिला में कोविड19 संक्रमण के अब तक 4 मामले सामने आये थे, जिसमें एक की मौत हो गयी. मृतक गोमिया प्रखंड के साड़म का रहने वाला था और उसकी उम्र 75 वर्ष बतायी जा रही है. बुधवार (8 अप्रैल, 2020) की देर रात इस बुजुर्ग ने बोकारो जेनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली. उसकी मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

बोकारो जेनरल अस्पताल क्षेत्र और चास-बोकारो को सेनिटाइज करने की मांग की है. जिला को विशेष कोरोना क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की गयी है. विधायक के अनुसार, बुधवार की रात बीजीएच में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है. इसके बाद बीजीएच के वरीय चिकित्सक व नर्स क्वारेंटाइन में चले गये है. यहां डर का माहौल है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि झारखंड में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 14 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें दो ऐसे परिवार हैं, जिसके तीन-तीन लोग इस गंभीर संक्रमण का शिकार हुए हैं. झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में एक महिला की वजह से उसके दो बेटे इस बीमारी की चपेट में आ गये हैं, तो बोकारो की महिला ने अपनी दो बेटियों को इससे संक्रमित किया है.

झारखंड: कोरोना संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि, तबलीगी जमात से है कनेक्शन

रांची और बोकारो में एक ही दिन में 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि और एक मरीज की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. हिंदपीढ़ी में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, तो बोकारो में इनकी संख्या 4 है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी. इसके पहले 7 अप्रैल, 2020 तक राज्य में कोरोना के सिर्फ 4 मरीज मिले थे. इनमें दो तबलीगी जमात से जुड़ी महिलाएं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >