Bokaro News : इस बार गर्मी की छुट्टी के बीच हैं शादी के कई मुहूर्त

Bokaro News : स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक इस बार गर्मी की छुट्टी के साथ विवाह समारोहों का भी आनंद ले सकेंगे.

स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक इस बार गर्मी की छुट्टी के साथ विवाह समारोहों का भी आनंद ले सकेंगे. मई-जून में ही सबसे अधिक 22 मुहूर्त हैं. मई में 12 और जून में 10 मुहूर्त हैं. स्कूलों की गर्मी की छुट्टी भी मई-जून में ही होती है. 16 अप्रैल से शहनाइयां बजेंगी. जुलाई मध्य तक 35 से अधिक शादी के मुहूर्त हैं.

20 को है अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त

20 अप्रैल को अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त है. इस दिन बिना पंचांग देखे भी विवाह संपन्न कराये जा सकते हैं. स्वाति नक्षत्र व आनंद योग से 16 अप्रैल को पहला बड़ा विवाह मुहूर्त है. खरमास की समाप्ति 14 अप्रैल के साथ फिर शहनाइयों की गूंज सुनायी देगी. यह सिलसिला जुलाई मध्य तक जारी रहेगा. शुभ मुहूर्तों की भरमार के कारण शादी को लेकर बाजारों में भी अच्छी चहल-पहल की उम्मीद है. ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शास्त्री के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच 35 से अधिक श्रेष्ठ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं.

16 जुलाई को देवशयनी एकादशी से विवाह पर विराम

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के आसपास बड़ी संख्या में शादियां होने की संभावना है. हालांकि, 16 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही विवाह पर विराम लग जायेगा. इसके बाद चातुर्मास शुरू हो जायेगा, जिसमें विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद फिर शादियों का दौर शुरू होगा.

शादी-विवाह के मुख्य शुभ मुहूर्त

अप्रैल : 16, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 26, 29.

मई : 1, 3, 4, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 21, 22, 23.

जून : 2, 3, 4, 5, 11, 12, 14, 23, 24, 30.

जुलाई : 1, 5, 6, 7, 15

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >