Bokaro News : राशन दुकान से हजारों की चोरी

Bokaro News : राशन दुकान से नकद समेत 30 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गयी.

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के फुटलाही गांव में शुक्रवार की देर रात को जगन्नाथ सिंह की राशन दुकान से नकद समेत 30 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गयी. श्री सिंह ने बताया कि रोज की रात लगभग आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दोनों ताले टूटे हुए थे. चोर दुकान से एक टिन सरसों तेल, एक टिन रिफाइंड तेल, पेय पदार्थ, सर्फ, साबुन, एक बोरा चावल समेत अन्य सामान ले गये. गल्ले में रखा करीब 7,400 रुपये भी चोर ले गये. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की. श्री सिंह ने थाना में आवेदन दिया है. इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

चोरी के सामान के साथ कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार

कसमार थाना की पुलिस ने बगदा निवासी कबाड़ व्यवसायी श्याम कुमार मोदक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को तेनुघाट जेल भेज दिया. बताया गया कि बगियारी में भारतमाला परियोजना फेज-टू एचजीइआइएल में कार्यरत सहायक प्रबंधक विवेक इंगोले ने थाना में ब्रिज निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले सरिया सेटेरिंग चैनल, जक्स, रॉड समेत लोहे के सामान की चोरी का मामला दर्ज कराया था. जांच के पता चला कि चोरी का सामान श्याम कुमार मोदक को बेचा गया है. इसके बाद थाना प्रभारी कुंदन कुमार व एसआइ रंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर से चोरी के सामान बरामद किये और श्याम को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >