जैनामोड़ में बंद घर से लाखों की चोरी, बाइक भी लेकर भागे

बोकारो के जैनामोड़ में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर और बाइक चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ मिश्रा साइड में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर, बर्तन समेत एक बाइक की चोरी कर ली है. जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-9 निवासी सूरज कुमार मिश्रा, पिता सनातन मिश्रा की जैनामोड़ में मकान है, जबकि वह परिवार सहित बोकारो में रहते हैं.

उनका घर किराये पर दिया हुआ है. किरायेदार शिवनंदन पांडे के बिहार जाने के बाद मौका पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सूरज मिश्रा ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो घर पहुंच कर देखा तो सामान बिखरा था.

चोर अलमारी से सोने का झुमका, पायल, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी सहित करीब 90 हजार के जेवर और घर में रखी बाइक बीआर 46 आर 9744 भी चुरा ले गये. इसके अलावा घरेलू बर्तन भी गायब है. पीड़ित ने जरीडीह थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विप्लव कुमार सिंह

मैं विप्लव कुमार सिंह 2017 से प्रभात खबर बोकारो कार्यालय जैनामोड़ से जुड़ा हूं मेरा मोबाइल नम्बर 9470171762

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >