Bokaro news : बोकारो के सेक्टर 12 के बंद आवास में चोरी

Bokaro news : आवासधारी सपरिवार गये हैं पूणे

Bokaro news : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए/1016 आवास में चोरी का एक मामला रविवार को प्रकाश में आया है. आवासधारी रामबाबू परिवार के साथ दो अक्तूबर को पूणे गये हैं. इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर का ताला तोड़ने के साथ-साथ बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ लिया है, ताकि वारदात की कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो सके. घटना की जानकारी रविवार को पड़ोसियों ने पुलिस व आवासधारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. आवासधारी पूणे से बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं. पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी गये संपत्ति का आकलन हो सकेगा.

फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड निवासी नामजद वारंटी संतोष महतो फरार चल रहा है. रविवार को पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन एवं एएसआइ धमेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरोपी के घर सहित गांव के अन्य जगहों पर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाये गये. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 35/19 धारा 420,406,120 बी आइपीसी 138 एक्ट के फरार अभियुक्त संतोष महतो, पिता तुपन महतो, ग्राम बांधगोड़ा साइड निवासी प्राथमिक अभियुक्त है. उसके घर एवं उनके छुपाने के संभावित ठिकानों पर छापामारी की गयी, परंतु वह फरार पाया गया. न्यायालय के आदेश के अनुसार उक्त अभियुक्त के घर एवं चौक-चौराहे तथा सार्वजनिक स्थलों पर रविवार को इश्तिहार चिपकाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >