Bokaro News : 31 हजार रुपये की श्री दुर्गा सप्तशती का वजन है 13 किलो

Bokaro News : चास में आयोजित पुस्तक मेला में दूसरे दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे.

आइटीआइ मोड़, चास में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाहर स्थित हॉल में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे. समय इंडिया ट्रस्ट, नयी दिल्ली एवं पुस्तक मेला समिति (रजि.), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में पुस्तकों की विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है. धार्मिक पुस्तकों की समृद्ध श्रृंखला है. मात्र पांच रुपये में ‘हनुमान चालीसा’ उपलब्ध है, तो 31 हजार रुपये की ‘श्री दुर्गा सप्तशती’ पुस्तक भी है. लगभग 13 किलो वजन वाली पुस्तक ‘श्री दुर्गा सप्तशती’ के लेखक डॉ संदीप जोशी हैं. चार्ट, नक्शे और कलरिंग बुक्स बच्चों को पसंद आ रही हैं. समय प्रकाशन समूह के स्टॉल में झारखंड के 28 क्रांतिकारियों का सेट, 25 जनजातियों, आठ आदिम जनजातियों, 24 जिलों का सेट, पर्यटन समग्र, झारखंड के मंदिरों, इतिहास, परंपरा और प्रमुख नदियों पर आधारित पुस्तकें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. मेले में बच्चों और युवाओं के लिए चित्रकला, कविता पाठ और कहानी लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >