Bokaro News : मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से तपिश हुई कम

‍Bokaro News : बोकारो में बुधवार को मौसम ने करवट बदली.

बोकारो में बुधवार को मौसम ने करवट बदली. सुबह से सूर्य की तपिश कम थी. दोपहर होते-होते कुछ गरमी का अहसास हुआ. दोपहर दो बजे से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई. तीन बजे के बाद लगभग 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने लगी. साथ ही एक घंटे तक जम कर बारिश हुई. दिन में ही अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को हेड लाइट जला कर चलना पड़ा. इसके बाद भी रह-रह कर बारिश तेज भी हो रही थी. बारिश के पहले बोकारो का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था. बारिश के बाद तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिर गया.

जगह-जगह जल जमाव

बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव की समस्या दिखी. विभिन्न सेक्टर के नीचे के क्षेत्र में जल जमाव देखने को मिला. दुंदीबाद मोड़-सेक्टर 12, सिटी सेंटर-सेक्टर 04, सेक्टर 09 के विभिन्न क्षेत्र में जल जमाव देखने को मिला. हालांकि, बारिश थमने के बाद कई जगह स्थिति सामान्य हो गयी.

आज भी मिलेगी राहत

बारिश का असर गुरुवार को भी देखने को मिलेगा. मौसम जानकारों की माने तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हल्की बारिश भी हो सकती है. 18 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है. आद्रर्ता 57 प्रतिशत रहेगी.

तुपकाडीह में गिरा बरसों पुराना बरगद पेड़

बुधवार को आंधी के कारण तुपकाडीह खुंटरी पंचायत के ठाकुरटांड़ में मेन रोड के किनारे बरसों पुराना बरगद का एक पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया. इसके कारण जैनामोड़- फुसरो रोड पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयी. स्थानीय लोगों ने जरीडीह थाना और वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना दी. लेकिन खबर लिखे जाने तक रोड से पेड़ को हटाने का काम शुरू नहीं किया गया था. तांतरी, कनारी, कुंडोरी, मानगो आदि पंचायतों में भी आंधी और पानी ने भारी क्षति पहुंचायी है. कई विवाह पंडाल भी गिर गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >