Bokaro news : सुबह, दोपहर हो या शाम, जोधाडीह मोड़ रहता है जाम

Bokaro news : चास के जोधाडीह मोड़ में सड़क जाम बड़ी समस्या बन गयी है.

चास का मुख्य चौक जोधाडीह मोड़ है. यह चौराहा चंदनकियारी, धनबाद, बोकारो और पुरुलिया को जोड़ता है, यूं कहे तो दो राज्यों, दो जिला, दो विधानसभा क्षेत्रों और दो प्रखंडों को जोड़ता है. लेकिन सुबह, दोपहर हो या शाम, यह चौक जाम रहता है. स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को अक्सर घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. सबसे अधिक जाम सुबह सात से 11 बजे तक, दोपहर एक से तीन बजे तक और शाम के समय रहता है. जब चौक में जाम लगता है, तब जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक मुख्य पथ और चंदनकियारी रोड में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. ट्रैफिक विभाग और पुलिस अधिकारी समय-समय पर जाम के कारणों का निरीक्षण करते हैं, लेकिन समस्या दूर करने को लकर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. जाम के कारण चौक पर अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं. कभी-कभी जाम में कई स्कूलों की बसें फंस जाती है. इससे बच्चों को बहुत परेशानी होती है. खासकर गर्मी के दिनों में स्कूल की छुट्टी के बाद जब बसें जाम में फंसती है तो गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को बहुत दिक्कत होती है. कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है. जाम के कारण व्यवसाय पर सीधा असर पड़ता है. लोग जोधाडीह मोड़ बाजार आना पसंद नहीं करते हैं.

ये हैं कारण

चौक में गोलंबर नहीं बनने और फ्लाईओवर नहीं होने को जाम का बड़ा कारण माना जा रहा है. स्थानीय लोग ने कहा कि फ्लाईओवर बनने में बहुत समय लगेगा. जिला प्रशासन चाहे तो चौक में गोलंबर बन सकता है. जब चौक में बड़ा गोलंबर और चंदनकियारी सड़क का चौड़ीकरण नहीं होगा, जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी. सड़क के किनारे लगने वाली अवैध दुकानों और बड़ी गाड़ियों व ऑटो के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े होने से भी जाम की स्थिति और बिगड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >