Bokaro News : फुसरो में तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव शुरू

Bokaro News : अग्रसेन स्मृति भवन फुसरो में तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव शुरू हुआ.

अग्रसेन स्मृति भवन फुसरो में तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ. पहले दिन श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन फुसरो की ओर से अखंड ज्योति पाठ की शुरुआत की गयी. कोलकाता से आयी डोली अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी. महिलाओं और युवतियों ने नाटक व पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय की धर्मपत्नी लक्ष्मी पांडेय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. बताया गया कि शनिवार की सुबह श्री शिवनारायण श्याम मंदिर करगली बाजार से भव्य निसान यात्रा निकाली जायेगी, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए श्री अग्रसेन भवन फुसरो पहुंचेगी. यहां भजन संध्या में कानपुर की प्रसिद्ध शर्मा सिस्टर्स तथा सूरजगढ़ के संजय सेन भजन प्रस्तुत करेंगे. कोलकाता का स्पर्श ग्रुप नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगा. कानपुर से विशेष म्यूजिकल ग्रुप भी पहुंचा है. आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच, श्री श्याम मित्र मंडल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं. श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ के आयोजन में अध्यक्ष हिमांशी अग्रवाल, सचिव पूनम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा पेड़ीवाल, सहायक सचिव कोमल गोयल आदि का योगदान रहा.

स्वांग में हुई माता रानी का चौथारी पूजा

स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शुक्रवार को महिलाओं द्वारा चौथारी पूजा की गयी. खीर- पूड़ी का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >