Bokaro news : बोकारो में बर्न यूनिट के संचालन काे लेकर अध्ययन करेगी टीम

Bokaro news : कैंप दो में बर्न यूनिट के संचालन को लेकर बैठक हुई.

कैंप दो में बर्न यूनिट के संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के साथ इस पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने एक टीम का गठन किया और 10 दिनों के भीतर देश के प्रमुख बर्न यूनिट संचालित अस्पतालों का अध्ययन करने का निर्देश दिया. कहा कि अध्ययन में उनके संचालन तंत्र, उपलब्ध संसाधन, मानव बल, उपकरण व प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत विश्लेषण किया जायेगा, ताकि बोकारो में एक प्रभावी व मानक अनुरूप बर्न यूनिट अस्पताल स्थापित किया जा सके.

कैंप दो में डेढ़ करोड़ रुपये से बना है बर्न यूनिट भवन

डीसी ने कहा कि बर्न यूनिट के साथ-साथ अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का भी आकलन टीम करेगी. इसमें इमरजेंसी सेवाएं, आइसीयू, प्लास्टिक व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, संक्रमण नियंत्रण व मानसिक स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं शामिल होंगी. साथ ही बर्न यूनिट संचालन के लिए आरएफपी का प्रारूप भी तैयार हो. तैयार मॉडल व आरएफपी को आंतरिक निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. मौके पर डॉ संजय कुमार, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

मालूम हो कि कैंप दो में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बर्न यूनिट भवन बना हुआ है और दस साल से खुलने का इंतजार हो रहा है. हाईकोर्ट ने पिछले दिनों 120 दिनों के अंदर जिला स्तर पर बर्न यूनिट शुरू करने का निर्देश दिया है. इससे बोकारो में बर्न यूनिट जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है. फिलहाल बर्न के मरीजों के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल व निजी अस्पताल ही सहारा बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >