Bokaro News : भगता परब में दिखी भक्ति की शक्ति

Bokaro News : कसमार के सिंहपुर में भगता परब के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

कसमार प्रखंड के सिंहपुर में भगता परब के तीसरे दिन मंगलवार को भगता झूलन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. तीन दर्जन भगतिया ने अपनी पीठ में लोहे की कील छिदवाकर लगभग 40 फीट ऊंचाई पर झूलने की कठिन रस्म निभायी. इस दौरान ‘बूढ़ा बाबा’ और ‘शिवा-पार्वती’ के जयकारे लगते रहे. झूलन की रस्म शिवगंगा (शायर बांध) से शुरू हुई. इसके बाद भगतिया ने बारी-बारी से अनुष्ठान पूरा किया. इस दौरान भगतिया के परिवार की महिला सदस्य (पत्नी या मां) खंभे के नीचे सिर पर जल से भरा लोटा लेकर खड़ी रहीं. झूलने वाले भगतिया में दिनेश कपरदार, राहुल महतो, अशोक महतो, उज्जवल जयसवाल, प्रो सुनील कुमार करमाली, सुमित करमाली, अनिल कुमार करमाली, सावन करमाली, रवि, भद्रु, दीपक, बंटी, रोहित, पिंटू, सूरज, लक्ष्मी, बासुदेव, सुभाष, महेंद्र, सचिन, मुकेश, निमाय, चरका, शंकर, नरेश, शक्ति, मुरली, जयराम, दीपक, मधु, विक्की, एस रजवार आदि शामिल हैं. डुमरी विधायक जयराम महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक बबीता देवी, आजसू नेत्री कौशल्या देवी, जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रह्लाद महतो, राष्ट्रीय तीरंदाज करण कुमार कर्मकार आदि भी शिवालय में मत्था टेकने पहुंचे.

इधर, सोमवार की रात 12 बजे सैकड़ों महिलाओं ने शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया. मनोकामना पूर्ति के लिए इस विशेष पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. रात्रि में छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल से आये कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया. आयोजन में अध्यक्ष मृत्युंजय कपरदार, सुजीत कुमार, घनश्याम महतो, भरत किशोर साव, विनोद महतो, अधीर चंद्र शर्मा, लखन साव, शंकर महतो, राकेश साव, मनोज सिंह, अश्रु साव, जितेंद्र महतो, सुफल महतो, अमूल्य महतो, निरंजन महतो, दशरथ महतो, रामकिशुन महतो, मुकेश महतो, चंदन, विष्णु जायसवाल, मिथिलेश महतो, सुनील महतो, सुनील करमाली, अशोक महतो, सुरेश साव आदि का योगदान रहा. प्रखंड के अजया (बगदा), मंजूरा, कुलागुजु, पिरगुल आदि में भी भगता परब धूमधाम से मनाया गया.

पिंड्राजोरा मोड़ में श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया सेवा शिविर

चड़क पूजा के अवसर पर सोमवार को पिंड्राजोरा मोड़ के समीप चिड़का धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया. श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच नींबू पानी, चना, गुड़, तरबूज, अंगूर, खीरा और पपीता का वितरण किया गया. मौके पर पंसस किशोर कुमार, विकास पांडेय, प्रदीप, दशरथ, हकीम, राजेश, मिथिलेश, सुन्दर, अमृत, अष्टम, रोहित, संजीव, सुबास, रवि, दिलीप, बहादुर, संतोष, रिंकू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >