चंदनकियारी जामा मस्जिद में की गयी जांच

चंदनकियारी : चंदनकियारी पुरूलिया रोड स्थित जामा मस्जिद परिसर में गुरुवार पुलिस ने जांच की. नियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि तबलीगी जमात के देशव्यापी नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखने की सख्त हिदायत जिला प्रशासन से रहने के कारण जांच की गयी. यहां कोई भी बाहरी लोग नहीं है. जांच में भी कोई कोरोना का संदिग्ध […]

चंदनकियारी : चंदनकियारी पुरूलिया रोड स्थित जामा मस्जिद परिसर में गुरुवार पुलिस ने जांच की. नियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि तबलीगी जमात के देशव्यापी नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखने की सख्त हिदायत जिला प्रशासन से रहने के कारण जांच की गयी. यहां कोई भी बाहरी लोग नहीं है. जांच में भी कोई कोरोना का संदिग्ध नहीं मिला है. मौके पर दंडाधिकारी केके चौधरी, थाना प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, एएसआइ विशेश्वर महतो मौजूद थे. इधर चंदनकियारी सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रीनाथ के नेतृत्व में जांच दल ने बाहर से आये 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >