Bokaro news: दीपावली को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक

Bokaro news: दीपोत्सव की तैयारी में जुटा बोकारो, मेक इन इंडिया की रहेगी धमक

Bokaro news: दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस 18 अक्तूबर से होगी. 20 को दीपावली मनेगी. 22 को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा है. भैया दूज व चित्रगुप्त पूजा 23 अक्तूबर को मनेगा. मतलब, दीपावली का काउंटडाउन शुरू है. बाजार में पर्व की रौनक दिखने लगी है. कपड़ा बाजार में जमकर खरीदी हो रही है. सोने-चांदी की पूछ-परख बढ़ गई है. रंग-बिरंगी झालर, लाइट, दीये की बिक्री शुरू हो गई है. धनतेरस के दिन गाड़ी घर लाने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है. बाजार की रौनक लौट आयी है. इससे दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं.

व्यापारियों को बाजार के बूम करने की उम्मीद :

व्यापारियों को उम्मीद है दीपावली में बाजार बूम करेगा. उधर, दीपावली को ले मिठाई दुकानों में भी तैयारी तेज हो गयी है. दिवाली में काजू बर्फी, काजू, गजक, काजू और केसर, लड्डू के साथ अन्य प्रकार की मिठाइयों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. कपड़ा बाजार में अभी से रौनक आ चुकी है. इसकी मुख्य वजह यह है कि पर्व के दौरान कुछ कपड़ा दुकानों में इतनी अधिक भीड़ रहती है कि मनपसंद रेडिमेड कपड़े मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग पर्व के लिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं.

सोना-चांदी व आभूषण बाजार है तैयार :

सोना-चांदी व अन्य प्रकार की आभूषण की पूछ-परख अभी से होने लगी है. हालांकि, ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, पर अभी से अपने पसंद के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण बुक कराया जा रहा है. खरीदी धनतेरस को की जायेगी. इस बार ज्वेलर्स वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं. उधर, ऑटोमोबाइल लाइन में भी तेजी आ गयी है. दोपहिया वाहन से लेकर चारपहिया वाहन पहले से बुक कराए जा रहे हैं. मनपसंद गाड़ी खरीदने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है.

बाजार में सजीं सजावटी वस्तुओं की दुकानें :

प्रकाश पर्व दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में दुकानों पर तरह-तरह के पोस्टर, झालरें और अन्य आइटम ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं. सजावटी वस्तुओं की बिक्री में भी उछाल आ गया है. लोग घरों की सजावट के लिए वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं. सिटी सेंटर सेक्टर 04 सहित कई स्थानों पर झालरों की दुकान सजी हैं. गुलदस्ता, आर्टिफिशियल फूल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. जरी कैलेंडर, फ्रूट टोकरी, झूमर, दरवाजों पर टांगने के लिए छोटी-छोटी घंटियां लगी झालरें ग्राहकों को लुभा रही हैं.

बाजारों में बिक रही हैं कई तरह की मोमबत्तियां और मिट्टी के दीये :

दीपावली में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. कई तरह की मोमबत्तियों और मिट्टी के दीये की बिक्री हो रही है. मिट्टी के दीये बाजारों में बिकने लगे हैं. बाजार मिट्टी के दीयों से सजे हैं. श्री राम मंदिर चौक सेक्टर 01, सेक्टर 04 सहित बोकारो- चास के कई स्थानों पर मिट्टी का दीया सहित अन्य सामान की दुकान सजी हैं. कुम्हारों को इस दीपावली मिट्टी के दीयों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है. बताते हैं : इस काम में मेहनत ज्यादा और कमाई कम है. परिवार पालने की चुनौती है. इसलिए नयी पीढ़ी पुश्तैनी काम नहीं कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >