तेलो व पिपराडीह में सख्ती से लॉकडाउन का पालन

चंद्रपुरा : कोरोना के हॉट स्पॉट बने चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो और पिपराडीह गांव में प्रशासन द्वारा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है. पुलिस प्रचार वाहन से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है. दोनों गांवों में कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. कंट्रोल रूम […]

चंद्रपुरा : कोरोना के हॉट स्पॉट बने चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो और पिपराडीह गांव में प्रशासन द्वारा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है. पुलिस प्रचार वाहन से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है. दोनों गांवों में कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. कंट्रोल रूम से दोनों गांव की निगरानी की जा रही है. इधर, शुक्रवार को पिपराडीह गांव का बाहरी इलाका, चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड को सेनेटाइज किया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम पिपराडीह गांव से किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. गांव बाहर जाने वाले और गांव में आने वालों का डाटा एकत्रित की जा रही है. चंद्रपुरा पंचायत में भी सर्वे किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >