Bokaro News : कसमार बीडीओ के खिलाफ अनशन करेंगी प्रमुख

Bokaro News : कसमार प्रखंड प्रमुख ने बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनशन करने की घोषणा की है.

कसमार प्रखंड की प्रमुख नियोती कुमारी ने स्थानीय बीडीओ नम्रता जोशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए 27 अप्रैल से आमरण अनशन करने की घोषणा की है. इस संबंध में उन्होंने बेरमो एसडीएम को लिखित सूचना दी है. इसमें कहा कि बीडीओ द्वारा प्रखंड में लगातार अनियमितता, मनमानी व भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे जनता में असंतोष है. बीडीओ ने 29 अप्रैल को पंचायत समिति की बैठक बुलायी है. लेकिन इसकी जानकारी उन्हें बतौर प्रमुख नहीं दी गयी है और न ही बैठक को लेकर उनसे सहमति ली गयी है. इसे उन्होंने अपने अधिकारों का हनन बताया.

पहले भी डीडीसी से की थी शिकायत

प्रमुख ने बताया कि 17 अप्रैल को उन्होंने डीडीसी से भी लिखित शिकायत की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने जीइएम पोर्टल के माध्यम से कागजी खरीद दिखा कर वास्तविक खरीद नहीं किये जाने का भी आरोप लगाया. साथ ही पिछले वर्ष की लगभग 15 योजनाओं में भी अनियमितता की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों के विरोध में जिला प्रमुख संघ, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के सहयोग से 27 अप्रैल से प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन किया जायेगा. बीडीओ पर कार्रवाई होने तक अनशन जारी रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >