Bokaro News : मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा : मंत्री

Bokaro News : प्राइवेट एफसी पेटरवार की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Bokaro News : तेनुघाट.

उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह में बीएससी क्लब आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के गुरुवार को हुए पुरुष टीम के फाइनल मैच में प्राइवेट एफसी पेटरवार की टीम ने कूष्मांडा ललपनिया की टीम को 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. जबकि महिला टीम का फाइनल मैच पुरुलिया और बोकारो की टीम के बीच हुआ, जो ड्रा रहा. टूर्नामेंट में महिला एवं पुरुषों की 16 टीमों ने भाग लिया. इसके पूर्व फाइनल मैच व समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोमिया विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद का टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहना कर स्वागत किया. फाइनल मैच का उद्घाटन मंत्री श्री प्रसाद ने फुटबॉल में किक मार कर किया. विजेता टीम के कप्तान को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने प्रथम पुरस्कार और कप देकर सम्मानित किया. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एवं उसके उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील है. कई वर्षों से इस मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित होती आ रही हैं. अगले वर्ष इस मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा. साथ ही उलगड्डा पंचायत की मुख्य सड़कों से लेकर कई टोलों में सड़क निर्माण कराया जायेगा. समारोह का संचालन पंचायत मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने किया. मौके पर पेटरवार के बीडीओ संतोष महतो, सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ रतन लाल मुर्मू, जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, प्रकाश महतो, पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी, लालबहादुर शर्मा, दीपक गुप्ता, राजन नायक, पूर्व मुखिया कर्मी देवी, करमचंद मुर्मू, नारायण प्रजापति, श्रीराम हेंब्रम, बुधन सोरेन, महानंद मुर्मू, सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >