Bokaro News : केबी कॉलेज के छात्र को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Bokaro News : केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस छात्र सुमित कुमार सिंह को रांची स्थित राजभवन में मंगलवार को राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रमाण पत्र देकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

कथारा. केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस छात्र सुमित कुमार सिंह को रांची स्थित राजभवन में मंगलवार को राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रमाण पत्र देकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मालूम हो कि सुमित का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में किया गया था.

यूजीसी नेट में दुगदा की प्रगति सफल

दुगदा. यूजीसी नेट में दुगदा की प्रगति किरण ने अंग्रेजी विषय से सामान्य श्रेणी में 96.46 परसेंटाइल हासिल किया है. प्रगति रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई कर रही है. डिनोबली स्कूल चंद्रपुरा से मैट्रिक, डीएवी स्कूल दुगदा से आइएससी, गोसनर कॉलेज रांची से स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ओड़िसा से स्नातकोत्तर की है. प्रगति के पिता ऋषिकांत तिवारी बोकारो न्यायालय में अधिवक्ता हैं. मां डॉ वंदना कुमारी आरपीएस डिग्री कॉलेज चंद्रपुरा में हिंदी विभाग की प्रोफेसर हैं. भाई ऋतिवक रुद्र अभियंता हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >