Bokaro News : सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से लक्ष्य होगा हासिल : डॉ ब्रजेश

Bokaro News : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9/डी बोकारो में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

Bokaro News : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9/डी बोकारो में रविवार को आयोजित समारोह में विद्या भारती झारखंड प्रांत के सीबीएसइ व जैक बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा दशम व द्वादश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. विद्या भारती झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा : मेधावी बालकों के उत्थान में सबसे बड़ा सहयोग उनकी माताओं का है, क्योंकि बालक का प्रथम गुरु मां होती है. पिता-अभिभावक का सहयोग पाकर हीं बालक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं.

शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रही है विद्या भारती :

विद्या भारती झारखंड के प्रदेश मंत्री व डोरंडा महाविद्यालय-रांची के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा : लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत करें, क्योंकि ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. मुख्य अतिथि बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक-नगर सेवाएं कुंदन कुमार ने कहा : विद्या भारती देश में शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रही है. बालकों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखा गया है. अतिथियों का परिचय प्राचार्य राजेंद्र कामत ने कराया. मंच संचालन जमशेदपुर विभाग के सह विभाग प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू ने किया.

19 विद्यालयों के 54 स्टूडेंट्स व उनके माता-पिता किये गये सम्मानित :

समारोह में राज्य के 19 विद्यालयों के 54 स्टूडेंट्स व उनके माता-पिता सम्मानित किये गये. इसमें विद्यार्थियों को चांदी का प्रशस्ति पत्र दिया गया. अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सभी को सब्जियों के बीज भी उपहार स्वरूप दिये गये. मौके पर झारखंड के पलामू प्रमुख नीरज कुमार लाल, गुमला प्रमुख अखिलेश कुमार, हजारीबाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा, जमशेदपुर प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, आचार्य प्रशिक्षण महाविद्यालय कुडालम रांची के प्राचार्य रामकेश पांडे, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, कृष्णा राय, सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, संकुल संयोजक मार्कण्डेय पांडेय आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >