Bokaro News : बोकारो जिले में दो-तीन लाख पौधे लगाने का है लक्ष्य

Bokaro News : 14 अप्रैल से चल रहे मेगा स्वच्छता अभियान का समापन हुआ.

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल से चल रहे मेगा स्वच्छता अभियान का समापन बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ. डीसी अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो मुमताज अंसारी, चास बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, चास के मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी आदि ने गुब्बारे उड़ा कर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान की शुरुआत की. वाकाथान के बाद गरगा नदी तट पर सफाई अभियान चलाया गया. इसमें सभी ने श्रमदान किया. स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. डीसी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है. स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा. आने वाले गंगा दशहरा पर गरगा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें सभी घरों से लोग शामिल होंगे. यदि प्रकृति को बचाना है, तो अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. जीवन केवल पृथ्वी पर संभव है. इसे संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है. आदिवासी समाज का जीवन जल, जंगल और जमीन से जुड़ा हुआ है. अपने भीतर आदिवासी भावना व आदिवासियत के गौरव को आत्मसात करें. डीसी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले में दो-तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. बोकारो को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा. वर्षा के जल को व्यर्थ नहीं जाने दें.

स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर बल

डीडीसी ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर बल दिया. मेयर ने बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने किया. मौके पर डीएलओ द्वारिका बैठा, डीपीआरओ रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी राम प्रवेश राम, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, सिविल डिफेंस, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लायंस क्लब, रोटरी क्लब प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >