BOKARO NEWS : ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, छह टुकड़े कर शव को ठिकाने लगाया

BOKARO NEWS : नावाडीह में ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला. इसके बाद छह टुकड़े कर शव को ठिकाने लगा दिया.

नावाडीह. नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में मिलन रजवार ने अपनी पुत्रवधु गीता देवी (32 वर्ष) की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर कर दी. इसके बाद शव को छह टुकड़ाें में काट कर कपड़ा से ढंक कर बोरा में डाला और साइकिल से गांव के समीप जामुनिया नदी किनारे ले जाकर दफन कर दिया. पुत्रवधु की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने ससुर को खाना फेंक कर दिया था. घटना 19 अक्टूबर की बतायी जाती है. इसका खुलासा मंगलवार को होने पर नावाडीह पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद किया. आरोपी ससुर कर गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार कर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

खाना फेंक कर देने पर दिया घटना को अंजाम

घटना के संबंध में आरोपी मिलन रजवार ने बताया कि मेरा पुत्र सूरज रजवार उर्फ डब्लू पिछले वर्ष बलियापुर थाना क्षेत्र की दुधिया गांव निवासी शादीशुदा गीता देवी से कोर्ट मैरेज किया था. गीता देवी का पूर्व से एक 12 वर्ष का पुत्र था, जो मायके में छोड़ कर आयी थी. यहां आने के कुछ दिन बाद उसका व्यवहार हमलोगों के प्रति अच्छा नहीं रहता था. अक्सर झगड़ा होता था. 19 अक्टूबर को सूरज रोजी-रोजगार के लिए धनबाद गया था. मेरी पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर गयी थी. पुत्रवधु से दोपहर को खाना मांगा. उसने खाना फेंक कर दिया, जो मेरे शरीर पर गिरा. इसके बाद गुस्सा में पास रखी कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद घर में ही शव को छह टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगा दिया. देर शाम पत्नी व पुत्र के घर लौटे तो उसकी खोजबीन करने लगे. मैंने कहा कि वह कही गयी है. दो दिनों तक वह नहीं लौटी तो परिजन व ग्रामीण कड़ाई से पूछताछ करने लगे तो मंगलवार को सारी बात बता दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >