Bokaro News : मजदूर नेता रामाधार सिंह की पुण्यतिथि मनी

Bokaro News : बेरमो के मजदूर नेता रामाधार सिंह की 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

बेरमो के मजदूर नेता रामाधार सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कुरपनिया स्थित भाजपा नेता रामचंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, यूनियन प्रतिनिधियों, सीसीएल अधिकारी, समाजसेवियों व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्वजों से मिले संस्कारों को आत्मसात करते हुए बेरमो की समरसता को बरकरार रखना है. पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि चुनौतियों को स्वीकार करते हुए जनहित में मिल कर संघर्ष करना है. एटक नेता सुजीत कुमार घोष ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण के नाम पर कोयला उद्योग को समाप्त किया जा रहा है. एमओडी के नाम पर ठेकेदारी प्रथा शुरू हो गयी है. राकोमयू नेता श्यामल कुमार सरकार ने कहा कि स्व सिंह कोयला मजदूरों के आंदोलन से हमेशा जुड़े रहे थे. भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रह्लाद बरनवाल ने कहा कि स्व सिंह हमेशा सिद्धांतों की लड़ाई लड़ते थे. श्रमिक प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार सिंह, पत्रकार राकेश वर्मा, सीटू नेता विजय कुमार भोई, भाजपा के श्रवण सिंह, अफजल अनीश, गणेश प्रसाद महतो आदि ने भी संबोधित किया. स्वागत संबोधन स्व सिंह के पौत्र जिप सदस्य टीनू सिंह, संचालन मो खुर्शीद अख्तर और धन्यवाद ज्ञापन कुरपनिया मुखिया कविता सिंह ने किया. मौके पर एकेके ओसीपी के पीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, कारो के पीओ सुधीर सिन्हा, मैनेजर चिंतामन मांझी, आनंद सिंह, सुरेंद्र स्वर्णकार, पीजी सेन, सुरेंद्र सिन्हा, संतोष कुमार, धनेश्वर महतो, श्याम नारायण सतनामी, शिबू डे, साकेत सिंह, अर्जुन सिंह, डीके मलिक,अ हमद हुसैन, कृष्णा राय, भूलन सिंह, शिवकुमार सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिन्हा, कमलेश सिंह, कमलेश प्रसाद, चिरंजीव सिंह, गुड्डू सिंह, गणेश महतो आदि उपस्थित थे.

मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. कौशल कुमार अलबेला ने भज ले राम राम राम…, मनवा रे मनवा…, सुरभी सिंह भोजपुरिया ने तूने गजब रचा भगवान…, चिट्ठी ना कोई संदेश…. भंवरवा केकरा सग जाई… के अलावे केदार सिंह ने भी कई गीत प्रस्तुत किये.

झामुमोयू नेता की पुण्यतिथि मनायी गयी

झामुमोयू नेता मधु पासवान की पुण्यतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान व झारखंड लोडिंग मजदूर संघ के फुसरो स्थित कार्यालय में सोमवार को मनायी गयी. लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. पार्टी के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि मधु पासवान पार्टी के वफादार सिपाही थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर केंद्रीय सचिव शंभूनाथ महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष गोपाल महतो, सहदेव मांझी, छोटेलाल गुप्ता, बसंत सोनी, गिरधारी महतो, राजेश कमार, नेपाली कहार, राम कृत महतो, जगदीश महतो, महेंद्र मंडल, रोहन कुमार, गौतम कुमार महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष किरण देवी, मीना देवी, रेणु देवी, शांति देवी, सोनू पासवान आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >