जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा-भंडारीदह जंगल में पेड़ पर लटका एक युवक का शव चंद्रपुरा पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है. शव की पहचान चंद्रपुरा के उमित गोराईं (24 वर्ष) के रूप में हुई है. वह डी टाइप के शनिचर मंदिर के समीप रहता था. उसके पिता हराधन गोराईं चंद्रपुरा थर्मल में […]

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा-भंडारीदह जंगल में पेड़ पर लटका एक युवक का शव चंद्रपुरा पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है. शव की पहचान चंद्रपुरा के उमित गोराईं (24 वर्ष) के रूप में हुई है. वह डी टाइप के शनिचर मंदिर के समीप रहता था. उसके पिता हराधन गोराईं चंद्रपुरा थर्मल में सप्लाई मजदूर है. अमित 31 मार्च से लापता था.

इस संबंध में पिता ने चंद्रपुरा थाना में सनहा करवाया था. मृतक इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. उसने पहले भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था. चंद्रपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >