Bokaro News : मतदान की तिथि घोषित ही प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज

Bokaro News : मतदान की तिथि की घोषणा होने के साथ ही प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज हो गयी है.

मतदान की तिथि की घोषणा मंगलवार को होने के साथ ही फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज हो गयी है. डोर टू डोर जनसंपर्क करने लगे. नामांकन को लेकर कागजी प्रक्रिया में भी जुट गये हैं. चुनाव को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चा शुरू हो गयी है. आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों को सड़कों व चौक-चौराहों से झंडा व बैनर हटवाने का निर्देश दिया गया है. आचार संहिता के सख्ती से पालन को लेकर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया. मालूम हो कि इस बार फुसरो नप अध्यक्ष पद एससी महिला के आरक्षित किया गया है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए वार्ड नंबर 8, 9, 18, 20, 21, 25, पिछड़ा वर्ग-2 के लिए वार्ड नंबर 17 व 22 और अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 3, 4, 6, 12, 19, 24 रिजर्व हैं. अनारक्षित वार्डों में 1, 2, 5, 7, 10, 11, 13, 14, 15, 16, 23, 26, 27, 28 हैं.

बनाये गये हैं 65 बूथ

फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कुल 66,487 वोटर हैं. इसमें 33,919 पुरुष व 32,568 महिलाएं हैं. वोटिंग को लेकर कुल 65 बूथ

बनाये गये हैं. बूथों में आवश्यक सुविधाओं को लेकर एएमएफ किया गया है. अतिसंवेदनशील, संवेदनशील व सामान्य बूथों को चिह्नित कर लिया गया है. साथ ही निर्वाचन को लेकर सभी कोषांगों का गठन किया गया है.

बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में होगा नामांकन

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकनकेंद्र बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय को बनाया गया है. अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए प्रत्याशी यहां नामांकन प्रपत्र जमा करेंगे. अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए आरओ

बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ व एआरओ कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो कुमार कनिष्ठ बनाये गये हैं. पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक से सात तक के आरओ बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार व एआरओ सहायक अभियंता तेनुघाट बांध प्रमंडल बिनोद प्रसाद, वार्ड आठ से 14 तक के आरओ बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह व एआरओ सहायक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट प्रमोद कुमार सिंह, वार्ड 15 से 21 के आरओ जरीडीह सीओ प्रणय ऋतुराज व एआरओ सहायक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट मनोज कुमार बेदिया, वार्ड 22 से 28 के आरओ चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर महतो व एआरओ सहायक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट निरंजन हांसदा बनाये गये हैं.

2018 के चुनावी मैदान में थे 204 प्रत्याशी

वर्ष 2018 में हुए फुसरो नगर परिषद के तीसरे टर्म के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद पद के लिए कुल 204 प्रत्याशी

मैदन में उतरे थे. इस बाद अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए ही मतदान होगा. उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं होगा. पिछले चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी

मैदान में थे. वर्ष 2018 में अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी

मैदान में थे. इस बार अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए रिजर्व है और अभी तक आठ-दस प्रत्याशियों का चेहरा साफ हो गया है. चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी रणनीति तैयार कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >