Bokaro News : उत्क्रमित मवि खखंडा का भवन क्षतिग्रस्त

Bokaro News : भारी बारिश के कारण नींव की मिट्टी बह गयी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा का भवन शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया.

ललपनिया, भारी बारिश के कारण नींव की मिट्टी बह गयी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा का भवन शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया. डीसी के निर्देशानुसार सोमवार को बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुवा ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया.

नींव में भरी गयी मिट्टी

एसडीएम ने क्षतिग्रस्त भवन को तुरंत बंद कर उपरी क्षेत्र के भवन में क्लास चलाने का निर्देश दिया. क्षतिग्रस्त भवन की नींव में तत्काल मिट्टी भरी गयी. बताया गया कि स्कूल में सात कमरे हैं और लगभग एक सौ बच्चे अध्ययनरत हैं. मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >