बालीडीह में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है. राजेंद्र नगर निवासी विकास कुमार के घर से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें जेवरात और नकदी शामिल हैं, चोरी हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (आर्य बिहार गली) निवासी विकास कुमार के आवास से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गयी. श्री कुमार ने थाना में इसकी लिखित शिकायत की. बताया कि नौ जुलाई को बिहार के जहानाबाद स्थित अपने पैतृक घर गये थे. 11 जुलाई को लौटे तो यहां घर का ताला टूटा हुआ मिला. कमरे में रखी अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद सहित करीब 10 लाख रुपये के जेवरात गायब मिले. इधर, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. घटना को अंजाम देने वाले चोर जल्द ही गिरफ्तार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >