Bokaro News : बोकारो में तापमान पहुंचा 43 डिग्री

Bokaro News : बोकारो जिले में गर्मी और उमस का कहर बढ़ता जा रहा है.

बोकारो जिले में गर्मी और उमस का कहर बढ़ता जा रहा है. रविवार को झुलसाती धूप और गर्मी ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राहत के कोई संकेत नहीं हैं, बल्कि तापमान और बढ़ने की संभावना है. शनिवार की सुबह तेज धूप निकलने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा और दोपहर तक स्थिति असहनीय हो गयी. अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया. हवा में 30 से 40 प्रतिशत नमी रहने से उमस का असर ज्यादा रहा.

दोपहर में सड़कों पर दिखा सन्नाटा

दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया. केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर दिखे, जो सिर और चेहरे को ढंक कर चल रहे थे. बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी भीड़ कम रही. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी और बढ़ेगी व तापमान में वृद्धि की संभावना है. गर्म हवाएं (लू) भी चलेगी.

गर्म हवाओं से परेशान रहे लोग

तेज लू और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे. शाम में भी मौसम में गर्माहट बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >