सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत

नावाडीह.

बेरमो-डुमरी मुख्य पथ पर नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरगढ़ा के समीप रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में अरगामो निवासी पियारी कमार के इकलौते पुत्र करण कमार (17 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक के माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं. करण अपने दादा दादी के साथ गांव में रहता था. वह भूषण उच्च विद्यालय का छात्र था. जानकारी के अनुसार करण ढोरी से रविवार की रात लगभग नौ बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. बोकारो की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. सोमवार की सुबह सात बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया. मंगलवार को माता-पिता के मुंबई से लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा. मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो, जिप सदस्य फूलमती देवी, मुखिया नंदलाल साव, पंसस डीलेश्वर महतो, झामुमो नेता मिथिलेश चौधरी, राजेश चौधरी, आजसू नेता सोनू चौधरी, मुरली चौधरी, टेकलाल चौधरी आदि परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे. पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >