नदी में कूदी किशोरी, लोगों ने बचाया

नदी में कूदी किशोरी, लोगों ने बचाया

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो में हिंदुस्तान पुल से सोमवार की दोपहर दामोदर नदी में एक किशोरी ने छलांग लगा दी. वह तुपकाडीह की रहने वाली है. मार्ग से गुजर रहे उसका रिश्तेदार शोर मचाते हुए किशोरी को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा. नदी किनारे बैठे अन्य लोग भी किशोरी को बचाने के लिए नदी में कूद गये. सभी के प्रयास से किशोरी को सुरक्षित पानी से निकाला गया. बाद में उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो पहुंचाया गया. किशोरी के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. इलाज के बाद अपने साथ ले गये. बेरमो थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. किशोरी ने कहा कि भाई के साथ झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह घर से निकल गयी और बस से फुसरो पहुंच गयी. उसके रिश्तेदार ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने मां के साथ अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो आया था. वापस लौटने के दौरान किशोरी को पुल से कूदते देखा. किशोरी रिश्ते में नतिनी लगती है. विदित हो कि तीन दिन पूर्व चास कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी अजय बरनवाल की पुत्री श्वेता कुमारी ने हिंदुस्तान पुल से नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी. उसका शव 52 घंटे के बाद भंडारीदह में मिला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >