सदर अस्पताल बोकारो में बुधवार को दो मरीजों की सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई. पहले मामले में चास निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्रा को बाएं हाथ में चोट लगने के बाद दर्द, सूजन व हाथ चलाने में कठिनाई की शिकायत के साथ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में बाएं हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया. जांच के बाद उनकी सफलतापूर्वक ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई.
दूसरे मामले में चास निवासी 54 वर्षीय मीरा देवी को चोट लगने के बाद दाएं हाथ की कोहनी में दर्द, सूजन व हाथ चलाने में कठिनाई की शिकायत थी. जांच में दाएं हाथ में फ्रैक्चर पाया गया. जांच के बाद सफलतापूर्वक सर्जरी की गई.
दोनों मरीजों की सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमित द्वारा की गई, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ सौरभ सांख्यायन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ऑपरेशन के दौरान दोनों मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई. किसी प्रकार की महत्वपूर्ण जटिलता नहीं हुई.
ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है. उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी में रखा गया. आगे की चिकित्सा व देखभाल ऑर्थोपेडिक टीम की सलाह के अनुसार जारी है. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने सफल सर्जरी के लिए चिकित्सकीय टीम को बधाई दी.
