Bokaro News : खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुगदा में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई.

स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुगदा में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई. सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने महाविद्यालय का ध्वज फहराया. सचिव श्री स्वर्णकार, प्राचार्य डॉ चंद्र सिंह भाटी व मशाल समन्वयक पूनम प्रसाद ने सदन नेतृत्व को मशाल सौंपी. श्री स्वर्णकार ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है. प्रतियोगिता के पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं. 100 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में रुचि कुमारी, किरण बाला, वीणा कुमारी, पुरुष वर्ग में दीपक यादव, बाणेश्वर चटर्जी, हासिम अंसारी, ऊंची कूद के महिला वर्ग में वीणा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रुचि कुमारी, पुरुष वर्ग में दीपक यादव, हासिम अंसारी, श्यामसुंदर यादव, लंबी कूद के महिला वर्ग में वीणा कुमारी, रुचि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुरुष वर्ग में दीपक यादव, अशोक कुमार, हासिम अंसारी पहले तीन स्थानों पर रहे. खो खो महिला वर्ग में स्वर्णरेखा और शंख सदन व कबड्डी में कोयल और दामोदर सदन विजयी रहा. निर्णायक की भूमिका पूनम प्रसाद, बसंत कुमार, जयश्री साह, सच्चिता कुमारी, शशांक कुमार ने निभायी.

डीवीसी प्लस टू स्कूल, बोकारो थर्मल में भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी प्लस टू स्कूल में बुधवार को 69वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. उद्घाटन बीटीपीएस के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया व जीएम एचआर एए कुजूर ने किया. छात्राओं ने स्वागत गान और लोकनृत्य प्रस्तुत किया. प्रतियोगिताओं में सीनियर ग्रुप (वर्ग 11वीं व 12वीं) और जूनियर ग्रुप (वर्ग नौ व दस) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सीनियर ग्रुप के छात्र वर्ग में 12वीं के प्रशांत कुमार गिरि व मो नजरुल अंसारी और छात्रा वर्ग में सुमन कुमारी व आलिया परवीन संयुक्त चैंपियन रहे. जूनियन ग्रुप के छात्र वर्ग में अनीश कुमार व छात्रा वर्ग में सिमरन कुमारी व इच्छा कुमारी चैंपियन रहे. एचओपी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी छात्र जीवन का अभिन्न हिस्सा है. खेल अनुशासन सिखाता है. स्वागत भाषण प्राचार्य धनंजय कुमार व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक प्रशांत कुमार ने किया. संचालन शिक्षक रमेश कुमार ने किया. मौके पर मैनेजर एचआर अंजू बोईपोइ, एओ एसके ओझा, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह, शिक्षिका मीना देवी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम डे सहित विद्यालय के शिक्षक सुकेश प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, एसके झा, बीडी मिश्रा, शोभा पांडेय, छाया कुमारी, ईशा कुमारी, विभा सिन्हा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >