Bokaro News : शैक्षणिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : गोमिया स्थित टॉडल्स डेन पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

गोमिया स्थित टॉडल्स डेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने थर्मल पावर प्लांट, पर्यावरण संरक्षण, विंड मिल, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी, यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, विज्ञान व गणित पर आधारित मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बबिता देवी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की. कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण क्षमता देखकर प्रसन्नता होती है. प्राचार्य विकास कुमार वर्णवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सीखने की जिज्ञासा, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करना है. मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, धनंजय सिंह, विनोद कुमार यादव, मदन यादव के अलावा स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, निदेशक अंजू लता, शिक्षक शशि कुमार, महफूज आलम, सोनी रंजन, सुमन सिंह, शांभवी सिसोदिया, त्रिलोचन प्रसाद, दीपक प्रसाद आदि उपस्थित थे.

इडीबीआइ

कुरपनिया शाखा ने स्कूल को दी सामग्री

आइडीबीआइ कुरपनिया शाखा की ओर से सीएसआर के तहत शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय बोकारो कोलियरी को एक अलमीरा, इनवर्टर, बैटरी, सीलिंग पंखा व एलइडी बल्ब दिया गया. मौके पर शाखा प्रबंधक अभय शंकर, बैंक कर्मी विनीत सागर, महेंद्र यादव, रवि कुमार, रॉकी कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रंभा कुमारी, निशि खलको, अनिता कुमारी, सुमन जोजो, सुषमा साहू, ज्योति हेंब्रम, अजय बरनवाल आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >