Bokaro News : कोयला चोरी रोकने को लेकर बनी रणनीति

Bokaro News : सीसीएल प्रबंधन व सीआइएसएफ की संयुक्त बैठक

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो.

सीसीएल के ढोरी, बीएंडके व कथारा एरिया के माइंसों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर गुरुवार को ढोरी के चपरी रेस्ट हाउस में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीआइएसएफ व सीसीएल की ओर से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से की जा रही छापेमारी, गश्ती, ड्रोन से एरिया की निगरानी, कांटाघर पर तैनात बल सदस्यों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही माइंस की सुरक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण के तौर पर वर्तमान में उपलब्ध सीसीटीवी, वाहन ट्रेकिंग प्रणाली के अलावा अन्य आधुनिक उपकरण यथाशीघ्र स्थापित किये जाने की जानकारी साझा की गयी.वहीं माइंस एरिया के स्टोर, कांटाघर पर पर्याप्त रोशनी व अतिसंवेदनशील जगहों पर उच्च गुणवत्ता, सीसीटीवी स्थापित करने पर भी सहमति बनी.

जवानों की तैनाती के बाद भी नहीं रुक रही कोयला चोरी : सीसीएल निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि सीसीएल परियोजनाओं में सीआइएसएफ के जवानों के साथ सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है. इसके बावजूद चोरी हो रही है. जवानों को और ज्यादा सतर्क होकर काम करने की जरूरत है. बैठक के दौरान माइंस की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनायी गयी, जिसमें माइंस की सुरक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण के तहत वर्तमान में उपलब्ध सीसीटीवी प्रणाली, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम, आरएफआइडी एवं एएनपीआर सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया.

छापामारी अभियान निरंतर जारी रखें : सीसीएल ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा व बीएंडके एसओ माइनिंग केएस गैवाल ने कहा कि कोयला चोरी की रोकथाम को लेकर सीआइएसएफ व सुरक्षा विभाग छापेमारी अभियान निरंतर जारी रखें. इससे पूर्व बैठक में केऔसुब, स्थानीय पुलिस एवं सीसीएल सुरक्षा गार्ड के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई किये जाने पर सहमति बनी एवं आने वाले दिनों में समन्वय बैठकें आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया. मौके पर ढोरी, बीएंडके, कथारा, गिरिडीह के महाप्रबंधक सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर मनीष, ढोरी सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, सीआइएसएफ कमांडेंट राजप्रताप सिंह, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >