चोरी गया चार पहिया वाहन बरामद, आरोपी गया जेल

दुंदीबाद बाजार के पास से 21 अप्रैल को वाहन हो गयी थी चोरी

बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार के समीप 21 अप्रैल को चार पहिया वाहन (जेएच09बीडी-8246) चोरी हो गया था. पुरूलिया बोडाम निवासी हजारी महतो ने प्राथमिकी बीएस सिटी थाना में 22 अप्रैल को दर्ज करायी. उद्भेदन के लिए एसपी पूज्य प्रकाश ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक टीम बनायी. तकनीकी शाखा के सहयोग से बुधवार को चोरी का आरोपी जावेद अंसारी(19 वर्ष) पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसकी निशानदेही पर टीम ने चोरी के वाहन को हरला थाना क्षेत्र के पचौरा से बुधवार को बरामद कर लिया. जावेद को न्यायिक हिरासत में बुधवार को चास जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी हरला थाना क्षेत्र के पचौरा निवासी जावेद अंसारी के पास से पुलिस ने चारपहिया वाहन सूमो गोल्ड (जेएच09बीडी – 8246) व एक स्मार्ट फोन जब्त किया है. छापामारी दल में बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, हरला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, सेक्टर 12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, बीएस सिटी पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि महती बोयपाई व थाना के सशस्त्र बल जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >