न्याय सदन बोकारो में विशेष लोक अदालत आज

बोकारो सिविल कोर्ट में तीन बेंच व तेनुघाट सिविल कोर्ट में दो बेंच करेगी सुनवाई

बोकारो.

कैंप दो स्थित न्याय सदन बोकारो व सिविल कोर्ट बोकारो में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें बिजली व एनआइ एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों का निष्पादन होगा. इसे लेकर शुक्रवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्र(2) ने बैठक की और लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का दिशा-निर्देश दिया. वहीं जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अनुज कुमार ने बताया कि लोक अदालत के सफल संचालन के लिए पांच बेंच का गठन किया गया है. इसमें तीन बेंच बोकारो सिविल कोर्ट व दो तेनुघाट सिविल कोर्ट में दो बेंच का गठन किया गया है. अधिक-से-अधिक वादकारी विशेष लोक अदालत में अपने वाद का निष्पादन कराकर लाभ उठायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >