Bokaro News : चंद्रपुरा के कमला माता मंदिर में दुर्गापूजा को लेकर की गयी विशेष साज-सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां पुजारी ललन पांडेय, मोनू पांडेय व प्रशांत पांडेय पाठ करा रहे हैं. बुधवार को यहां नव कन्या पूजन व भंडारा होगा. इधर, मंगलवार को सीटीपीएस के परियोजना प्रधान वीएन शर्मा, बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, रांगामाटी पूर्वी पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी, पूर्व मुखिया विद्यानंद ननकुलियार, रवींद्रर कुमार, भूपेंंद्र सिंह, नागेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, मिथिलेश महतो, प्रमोद सिन्हा, अरविंद पांडेय अपने परिजनों के साथ आये और पूजन व आरती में शामिल हुए. आयोजन को लेकर कमेटी के सुधीर कुमार, प्रेम कुमार, भागीरथ वर्मा, गौतम कुमार, सपन गोराईं, भीम महतो, अखिलेश सिंह, धनंजय यादव, नागेंद्र, सुरेश, गोपाल आदि सक्रिय हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
