सीआइएसएफ का बोर्ड लगाकर बोलेरो से अवैध शराब की तस्करी

सीआइएसएफ का बोर्ड लगाकर बोलेरो से अवैध शराब की तस्करी

– भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ बोलेरो हुई जब्त संवाददाता, बोकारो अवैश शराब के धंधेबाज शराब तस्करी के लिए अब सीआइएसएफ के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. बोलेरो पर सीआइएसएफ का बोर्ड लगा कर धड़ल्ले से अवैध शराब तस्करी की जा रही थी. सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह को मामले की जानकारी मिली. श्री सिंह की गुप्त सूचना पर शनिवार को निरीक्षक उत्पाद सदर संदीप देव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. उत्पाद दल व बालीडीह ओपी पुलिस बल ने संयुक्त रूप से मोहनपुर गांव में प्रदीप मंडल के घर पर छापामारी की. इस दौरान तलाशी के क्रम में घर के बाहर खड़े बोलेरो (जेएच10एजे-3568) व आवास से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी. छापेमारी दल ने स्थल से 449.28 लीटर विदेशी शराब , 2200 पीस ख़ाली बोतल, 12000 पीस बोतल का ढक्कन, 3500 पीस शराब कंपनी का लेबल, एक महिंद्रा बोलेरो (जेएच10एजे-3568) जब्त कर ली है. वाहन के सामने सीआइएसएफ का बोर्ड लगाकर रात्रि में अवैध शराब की तस्करी की जाती थी. अभियुक्त प्रदीप मंडल, संदीप मंडल व अन्य के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. छापामारी दल में उत्पाद सदर निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर कृष्णा प्रजापत्ति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी व प्रतिनियुक्त गृहरक्षक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >